PWR DUPR India Masters Men's Singles Final: कांटे की टक्कर में भारत के अरमान भाटिया ने जीता खिताब; अमेरिका के डस्टी बॉयर की हार । Match Report

DUPR India Masters Men’s Singles Final Match Report: भारत के मशहूर पिकलबॉल खिलाड़ी अरमान भाटिया ने टूर्नामेंट में पहली वरीयता प्राप्त अमेरिका के डस्टी बॉयर को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में रोमांचक अंदाज में मात देकर पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स 2024 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली: राजधानी के आरके खन्ना टेनिस अकादमी में खेले गए पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के प्रो(ओपन) पुरुष एकल के फाइनल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी अरमान भाटिया ने टूर्नामेंट में पहली वरीयता प्राप्त अमेरिका के डस्टी बॉयर को 8-11, 11-9, 11- 8 के अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच बेहद रोमांचक रहा। पहले गेम में हार के बाद अरमान भाटिया ने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के बावजूद शानदार वापसी की और अगले दो गेम में बॉयर को 11-9 और 11-8 के अंतर से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। तीसरे गेम में तो अरमान ने बेहद रोमांचक अंदाज में 8 अंक से पिछड़ने के बाद लगातार 11 अंक हासिल किए और गेम के साथ-साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

Armaan Bhatia

अरमान भाटिया

पहले गेम में हुई कांटे की टक्कर

पुरुषों के एकल फाइनल मुकाबले में अमेरिका के डस्टी बॉयर और भारत के अरमान भाटिया के बीच खिताबी टक्कर कांटे की हुई। भारत के अरमान भाटिया ने टूर्नामेंट में पहली वरीयता प्राप्त डस्टी बॉयर के खिलाफ शानदार शुरुआत करके पहले गेम में 3-0 की शुरुआती बढ़त बनाई। लेकिन बॉयर ने वापसी करते हुए लगातार चार अंक हासिल किए और 4-3 के अंतर से बढ़त बना ली। उन्होंने ब्रेक तक अपनी बढ़त को बढ़ाकर 6-3 कर लिया। लगातार 6 अंक हासिल करके बॉयर ने बता दिया कि उन्हें टूर्नामेंट में क्यों पहली वरीयता मिली है। अरमान ने पहले गेम में वापसी की कोशिश तो की लेकिन असफल रहे। एक वक्त अरमान ने 6-6 की बराबरी कर ली थी। उन्होंने एक अंक की बढ़त भी बना ली थी लेकिन इसे बरकरार नहीं रख सके। पहले गेम में दोनों प्लेयर्स को एक-एक अंक हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुकाबला पहले 7-7, 8-8 से बराबर हुआ लेकिन बॉयर ने एक बार फिर वापसी करते हुए 10-8 की बढ़त बना ली और अंत में 11-8 के अंतर से पहला गेम अपने नाम कर लिया।

End of Feed