फीफा विश्व कप जीत के बाद पूरे अर्जेंटीना पर छाया टैटू बुखार, जानिए वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2022, 05:53 PM IST

Tattoo fever grips Argentina after FIFA World Cup 2022 win: फीफा विश्व कप 2022 में खिताबी जीत के बाद इन दिनों पूरे अर्जेंटीना में टैटू बुखार छाया हुआ है। कोई वादा पूरा करने के लिए बना रहा है तो कोई आभार व्यक्त करने के लिए। अर्जेंटीना के लोग टीम का आभार व्यक्त करने के लिए अपने शरीर पर टैटू बनवा रहे हैं।

विश्व कप में खिताबी जीत के बाद इन दिनों पूरे अर्जेंटीना में टैटू बुखार छाया हुआ है। कोई वादा पूरा करने के लिए बना रहा है तो कोई आभार व्यक्त करने के लिए। अर्जेंटीना के लोग टीम का आभार व्यक्त करने के लिए अपने शरीर पर टैटू बनवा रहे हैं। अर्जेंटीना के कतर में खेले गए फुटबॉल विश्व कप में जीत के बाद यहां के टैटू बनाने वाले कलाकारों के पास सांस लेने की फुर्सत नहीं हैं। वह अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं।

argentina_tattoo

अर्जेंटीना पर चढ़ा टैटू का बुखार (AP)

लोग अपने शरीर पर फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की तस्वीर गुदवा रहे हैं। इसके अलावा तीन सितारे भी बनाए जा रहे हैं जो अर्जेंटीना की विश्व कप में तीन खिताबी जीत को दर्शाते हैं। मुख्य रूप से 30 साल से कम उम्र के युवाओं पर टैटू बनवाने का बुखार चढ़ा हुआ है। यह वह पीढ़ी है जिसने इससे पहले अर्जेंटीना को कभी विश्व चैंपियन बनते हुए नहीं देखा था। अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में विश्व कप जीता था।

End of Feed