तीरंदाजी विश्व कप: धीरज बोम्मादेवरा ने जीता गोल्ड मेडल, कोरियाई ओलंपिक मेडलिस्ट को हराकर रचा इतिहास

भारतीय सेना के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को रोमांचक फाइनल में 7-3 से हराकर अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय सेना के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप में यादगार 'स्वर्णिम डबल' पूरा किया। धीरज ने पहले कुमकुम मोहोद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम का खिताब जीता, फिर कुछ घंटों बाद पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को रोमांचक फाइनल में 7-3 से हराकर अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक जीता। दुनिया में 18वें नंबर के धीरज ने बेहतर रैंकिंग वाले कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ जबरदस्त संयम दिखाया।

Dheeraj

धीरज ने जीता गोल्ड मेडल (@TheKhelIndia)

शुरुआती दो सेट जीतकर बनाई बढ़त

धीरज ने शुरुआती दो सेट 30-29 और 29-28 से जीतकर 5-1 की मजबूत बढ़त बना ली। तीसरा सेट 27-27 से बराबर रहा। चौथे सेट में ली ने वापसी की। उन्होंने दो बार 10 और एक बार 9 का स्कोर करके सेट 29-27 से जीता, जिससे अंतर 5-3 का हो गया। लेकिन 5-3 की बढ़त के साथ उतरे धीरज ने फाइनल सेट में कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार तीन बार 10 का स्कोर किया, जिसमें एक 'एक्स' भी शामिल था, और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

End of Feed