World Wrestling Championships 2026: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत ने लिया नाम वापस, इस कारण लिया फैसला

World Wrestling Championships 2026: हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अमन सहरावत ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। अमन के अलावा अंतिम पंघाल भी इस चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे।

World Wrestling Championships 2026: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत और रजत पदक विजेता अंतिम पंघाल ने शनिवार से शुरू होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिये हैं जिससे कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुआई सुजीत कलकल करेंगे। जापान में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली अंतिम ने चयन के लिए हुए अंतिम ट्रायल मुकाबले में अपने 53 किग्रा वर्ग के बजाय 55 किग्रा वर्ग में उतरने की इच्छा जताई थी। लेकिन बाद में उन्होंने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया। इस भार वर्ग में अब निशु भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Aman Sehrawat

अमन सहरावत (साभार-X)

पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अमन भी चयन ट्रायल में शामिल नहीं हुए। उनके इस फैसले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब राहुल 57 किग्रा वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे। सुजीत पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। उन्होंने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहले घोषणा कर चुका था कि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले पहलवानों और पिछली विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में विजेता रहे पहलवानों के बीच एक बार फिर मुकाबले कराए जाएंगे। इन मुकाबलों के जरिए विश्व चैंपियनशिप के लिए अंतिम चयन होना था।

End of Feed