All England Badminton Championships: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू को मिली दूसरे दौर में हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 12:08 AM IST

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने एंट्री कर ली है लेकिन पीवी सिंधू का सफर दूसरे दौर में ही खत्म हो गया।

बर्मिंघम: भारत के लक्ष्य सेन दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन पर तीन गेम तक चले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर गुरुवार को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन देश की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 18वें नंबर खिलाड़ी सेन दूसरा गेम गंवाने के बाद तीसरे गेम में 2-8 से पिछड़ रहे थे। साल 2022 में यहां उपविजेता रहे सेन ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व चैंपियनशिप में तीन बार के पदक विजेता पर 24-22, 11-21, 21-14 से जीत दर्ज की।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन

सिंधू को सीधे गेमों में मिली हार

इससे पहले सिंधू को कोरिया की एन से यंग से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू मैच के दौरान एक समय अच्छी लय में दिख रही थीं और उन्होंने शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वह अपनी गलतियों पर अंकुश लगाने में असफल रहीं और 42 मिनट तक चले मुकाबले को 19-21, 11-21 से हार गईं। पिछले साल महिला एकल विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाली कोरिया की पहली खिलाड़ी बनी यंग के खिलाफ सिंधू की यह लगातार सातवीं हार है।

End of Feed