भारत-पनामा फ्रेंडली मैच की बदली तारीख, अब 26 सितंबर की बजाय इस दिन होगा मुकाबला

India vs Panama Football Match: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने भारत और पनामा के बीच होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच की तारीख बदल दी है। पहले यह मैच 26 सितंबर को होना था, लेकिन अब यह एक दिन पहले यानी 25 सितंबर को खेला जाएगा।

India vs Panama Football Match: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक जरूरी अपडेट है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने शनिवार को ऐलान किया है कि भारत और पनामा के बीच होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच की तारीख बदल दी गई है। पहले यह मैच 26 सितंबर को होना था, लेकिन अब यह एक दिन पहले यानी 25 सितंबर को खेला जाएगा। मैच की जगह में कोई बदलाव नहीं है। यह मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांटेरावा स्टेडियम में ही होगा और फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो का हिस्सा रहेगा।

India vs Panama

भारत बनाम पनाम फ्रेंडली मैच प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- @IndianFootball)

भारतीय टीम के लिए अहम मैच

यह मैच भारतीय टीम के लिए बहुत अहम है। ब्लू टाइगर्स का सामना दुनिया की 44वें नंबर की टीम पनामा से होगा। पनामा की टीम इस साल की शुरुआत में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेली थी। ऐसे में भारत को एक मजबूत और वर्ल्ड कप खेली हुई टीम के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा। AIFF ने इस विंडो के लिए भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड क्लास विरोधियों का शेड्यूल तैयार किया है ताकि टीम को भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए बेहतरीन अनुभव मिल सके।

End of Feed