नए युग की शुरुआत, समापन समारोह के दौरान अहमदाबाद को मिलेगी शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की कमान

समापन समारह के दौरान ही अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2023 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी सौंप दी जाएगी। समापन समारोह से पहले एएनआई से बात करते हुए, संघवी ने कहा कि जैसे ही राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज और मेजबानी की कमान अहमदाबाद को सौंपी जाएगी, उसके साथ ही 2030 एडिशन की शुरुआत आधिकारिक तौर पर हो जाएगी।

ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह की तैयारी के बीच, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और खेल सचिव हरि रंजन राव ने कहा कि अब सारा ध्यान अहमदाबाद में होने वाले 2030 राष्ट्रमंडल खेलों पर केंद्रित हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन भारतीय खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा। समापन समारोह से पहले एएनआई से बात करते हुए, संघवी ने कहा कि जैसे ही राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज और मेजबानी की कमान अहमदाबाद को सौंपी जाएगी, उसके साथ ही 2030 एडिशन की शुरुआत आधिकारिक तौर पर हो जाएगी।

harsh sanghvi

हर्ष संघवी (साभार-X)

“2030 अहमदाबाद राष्ट्रमंडल खेल लाखों भारतीय युवाओं के लिए एक विशाल मंच साबित होंगे। राष्ट्रमंडल 2026 में एक तरफ जहां भारतीय एथलीट पदक जीत रहे थे, उसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खेल बजट में आठ गुना वृद्धि को मंजूरी दी जिससे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन संभव हो सके। युवा मामले और खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन राव ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत की व्यापक खेल महत्वाकांक्षाओं में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की उसकी आकांक्षा भी शामिल है।

End of Feed