VIDEO: गजब का धैर्य और साहस, 61 साल की 'बूढ़ी दादी' ने एब्डोमिनल प्लैंक में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कनाडा की 61 साल की Donna Jean Wilde (डोना जीन वाइल्ड) ने 5 घंटे तक एब्डोमिनल प्लैंक करके महिलाओं के सबसे लंबे समय तक प्लैंक करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 2024 में (4 घंटे, 30 मिनट और 11 सेकंड) महिलाओं की प्लैंक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिस उम्र में महिलाओं की कमर अकड़ जाती हैं। हड्डियां कड़कड़ने लगती हैं। ऐसे में61 साल की उम्र में कनाडा की डोना जीन वाइल्ड ने यह साबित कर दिया है कि धीरज और साहस की कोई उम्र सीमा नहीं होती। उन्होंने 5 घंटे तक एब्डॉमिनल प्लैंक करके सबसे लंबे समय तक महिला एब्डॉमिनल प्लैंक करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। डोना हंट्समैन वर्ल्ड सीनियर गेम्स में यह कमाल किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Donna Jean Wilde

61 साल की डोना जीन ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

हंट्समैन वर्ल्ड सीनियर गेम्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर डोना जीन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि डोना जीन वाइल्ड स्टेज पर घंटों तक अपनी धैर्य शक्ति का प्रदर्शन किया। अपने शरीर को स्थिर रखते हुए और चेहरे पर पक्का इरादा दिखाते हुए, वाइल्ड प्लैंक करते हुए फोकस्ड लग रही थीं। चैलेंज आखिरकार 5 घंटे का हो गया और जैसे ही उन्होंने इसे पूरा किया। स्टेडियम के आसपास की भीड़ ने जोरदार चीयर किया।

End of Feed