U20 World Athletics Championship: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी भारत की 43 सदस्यीय टीम

भारत इस बार पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित होने वाले अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत का 43 सदस्यीय दल भेज रहा है। जानिए कौन से खिलाड़ी लेंगे चैंपियनशिप में भाग?

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों का 43 सदस्यीय दल 27 से 31 अगस्त तक पेरू की राजधानी लीमा में होने वाली अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेगा।

U20 World Athletics Championship lima 24

अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप लीमा 24

इस दल में 23 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता की प्रविष्टि सूची के अनुसार इसमें 134 टीमों के 1700 से अधिक खिलाड़ी एस्टाडियो एटलेटिको डे ला विडेना में होने वाले आयोजन में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत ने पिछले सत्र में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर संयुक्त 25 वां स्थान हासिल किया था।

End of Feed