योगिनी एकादशी कब है 20 या 21 जून, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Yogini Ekadashi Kab Hai 2025: सनातन धर्म में योगिनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो मनुष्य इस एकादश का उपवास सच्चे मन से रखता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां आप जानेंगे योगिनी एकादशी की पूजा विधि और मुहूर्त।

Yogini Ekadashi Kab Hai 2025: योगिनी एकादशी का व्रत निर्जला एकादशी और देवशयनी एकादशी के बीच में पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत रखने से मनुष्य को स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। ये एकादशी तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी कब है और इसकी पूजा विधि और मुहूर्त क्या रहेगा।

योगिनी एकादशी कब है 2025 (Yogini Ekadashi Kab Hai 2025)

योगिनी एकादशी 21 जून 2025 को मनाई जाएगी। इसकी शुरुआत 21 जून की सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर होगी और समाप्ति 22 जून की सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस एकादशी व्रत का पारण 22 जून की दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से शाम 4 बजकर 35 मिनट के बीच किया जा सकेगा।

End of Feed