श्मशान से लौटते वक्त पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखना चाहिए, जानिए इसके पीछे का असली कारण

Cremation Rules: आपने अक्सर अपने बड़ों से सुना होगा कि श्मशान से लौटते वक्त कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए, लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? आखिर क्यों श्मशान से आते वक्त पीछे मुड़कर देखना मना होता है। इसका कारण आपको गरुड़ पुराण में मिलेगा। आइए जानते हैं कि श्मशान से आते वक्त पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखा जाता है?

Cremation Rules: हमने अक्सर सुना है कि श्मशान से आते समय कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। दरअसल हिंदू धर्म में जीवन को एक चक्र माना जाता है, जहां जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न संस्कारों का महत्व है। कुल 16 संस्कारों में से अंतिम संस्कार को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जो मृतक की आत्मा को मुक्ति दिलाने का माध्यम है। गरुड़ पुराण में मौत, आत्मा की यात्रा और अंतिम रस्मों के बारे में बताया गया है।

श्मशान से आते समय न करें ये काम

इस ग्रंथ में बताया गया है कि मृत्यु के बाद शरीर पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) में विलीन हो जाता है, लेकिन आत्मा का सफर जारी रहता है। अंतिम संस्कार के दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि आत्मा बिना किसी बाधा के परलोक पहुंच सके। इनमें से एक प्रमुख मान्यता श्मशान घाट से लौटते समय पीछे मुड़कर न देखना भी है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक तथा भावनात्मक कारण हैं। आइए जानते है कि श्मशान से आते समय पीछे पलटकर क्यों नहीं देखना चाहिए।

End of Feed