क्यों खास है विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाला शिवलिंग, जानिए क्या है इसकी ऊंचाई और वजन

Large Shivling in Virat Ramayan Mandir: बिहार के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर में 33 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित होने जा रहे है। खास बात यह है कि इस शिवलिंग का वजन 2 लाख 10 हजार किलो है। इसके साथ ही यह शिवलिंग कई अन्य खूबियों से भी भरपूर है। आइए जानते हैं कि इस शिवलिंग की खासियत क्या है।

Large Shivling in Virat Ramayan Mandir: बिहार के चंपारण में बन रहे विराट रामायण मंदिर में एक बेहद ही खास और विशाल शिवलिंग स्थापित होने वाला है। बीते 21 नवंबर को शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के लिए एक ट्रक पर रवाना हो चुका है। यह ट्रक 96 पहियों का है, जो 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 2300 किलोमीटर का सफर तय करेगा।

बिहार का सबसे बड़ा शिवलिंग

बिहार का सबसे बड़ा शिवलिंग

कितनी है शिवलिंग की ऊंचाई

बिहार के विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट है। इसके साथ ही इसका वजन करीब 2 लाख 10 हजार किलो यानी 210 टन है। यह तमिलनाडु के महाबलीपुरम से करीब 2316 किलोमीटर दूर बिहार के जानकीनगर में 96 टायर वाले ट्रक से लाया जा रहा है।

End of Feed