पूजा-पाठ में संकल्प लेते समय जल हाथ में लेने का क्या महत्व है, शास्त्रों में मिलता है यह उल्लेख

Why Hold Water During Sankalp: पूजा-पाठ में संकल्प लेते समय हाथ में जल लेने की परंपरा का क्या महत्व है? जानिए शास्त्रों में बताए गए धार्मिक कारण, जल को पवित्र साक्षी मानने का भाव और संकल्प से जुड़ी जरूरी बातें।

Why Hold Water During Sankalp: अगर आपने कभी घर में पूजा, व्रत या किसी धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया है, तो आपने देखा होगा कि संकल्प लेते समय हाथ में थोड़ा-सा जल रखा जाता है। इसके बाद पूजा पूरी होने पर उस जल को धरती पर छोड़ दिया जाता है। ज्यादातर लोग इस परंपरा का पालन तो करते हैं, लेकिन इसके पीछे का कारण नहीं जानते। सनातन धर्म में हर पूजा-विधि का अपना एक अर्थ और उद्देश्य बताया गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार संकल्प के समय हाथ में जल लेना केवल एक रस्म नहीं, बल्कि भगवान के सामने अपनी श्रद्धा, सच्ची भावना और वचन को प्रकट करने का तरीका है। आइए जानते हैं कि इस परंपरा का धार्मिक महत्व क्या है।

Why Hold Water During Sankalp

पूजा के संकल्प के दौरान हाथ में जल क्यों लेते हैं?

संकल्प क्या होता है और क्यों लिया जाता है

संकल्प का सीधा मतलब है किसी अच्छे काम को पूरे मन और श्रद्धा के साथ करने का निश्चय करना। पूजा शुरू करने से पहले व्यक्ति भगवान के सामने यह बताता है कि वह किस उद्देश्य से पूजा कर रहा है। जैसे परिवार की सुख-शांति, अच्छी सेहत, मनोकामना पूरी होने या किसी व्रत के लिए। शास्त्रों में माना गया है कि संकल्प पूजा को एक स्पष्ट उद्देश्य देता है और भक्त का मन भगवान की भक्ति में पूरी तरह लग जाता है।

End of Feed