अध्यात्म

Weekly Horoscope: इस सप्ताह गुरु-सूर्य बदलेंगे किस्मत का खेल! इन राशियों पर होगी धन और सफलता की बारिश

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026 इस सप्ताह चंद्रमा कन्या राशि से यात्रा शुरू करेंगे, जबकि सूर्य और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, कारोबार, स्वास्थ्य, लव लाइफ, शुभ रंग, शुभ अंक और पूरे सप्ताह के विशेष उपाय।

Image

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026 (साप्ताहिक राशिफल): इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, बुध मिथुन, मंगल वृषभ, शनि मीन, राहु कुंभ तथा शुक्र-केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा लगभग सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार यह सप्ताह भगवान शिव की उपासना, शिवपुराण के पाठ, पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक और गौसेवा के लिए विशेष शुभ माना गया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

बुधवार के बाद चंद्रमा सप्तम भाव में पहुंचकर व्यापार और साझेदारी के मामलों में शुभ परिणाम देंगे। मंगलवार के बाद नया बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में ईमानदारी बनाए रखें, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए गुरुवार थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर क्रोध से बचना लाभदायक रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, तिल का दान करें।

  • शुभ रंग: पीला, सफेद
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

सप्ताह की शुरुआत मानसिक तनाव के साथ हो सकती है, लेकिन बुधवार के बाद व्यापार में नए अनुबंध मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। शुक्रवार के बाद नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पूरे सप्ताह वाणी पर संयम रखना आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र साबित होगा।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें तथा सुंदरकांड का पाठ करें।

  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 02, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

सप्ताह की शुरुआत परिवार और घर-गृहस्थी के लिए शुभ रहेगी। मंगलवार को सरकारी या प्रशासनिक कार्य पूरे हो सकते हैं। गुरुवार और शनिवार व्यापार तथा नौकरी में रुके कार्यों को पूरा करने के लिए विशेष अनुकूल रहेंगे। बैंकिंग, आईटी, शिक्षा और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुवार के दिन विशेष सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक या पारिवारिक यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।

  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 03, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

गुरु और सूर्य आपकी ही राशि में रहकर पूरे सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेंगे। व्यापार में लगातार सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। यदि आप बैंकिंग, रियल एस्टेट या पावर सेक्टर से जुड़े हैं तो बुधवार के बाद निवेश भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए गुरुवार के बाद का समय बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और शनिवार को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा अन्न का दान करें।

  • शुभ रंग: सफेद, पीला
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक दबाव बना रह सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके कई काम समय पर पूरे होंगे। शुक्रवार को जीवनसाथी या प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी। योग और ध्यान करने से मानसिक तनाव कम होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें तथा चावल और तिल का दान करें।

  • शुभ रंग: लाल, हरा
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

सप्ताह की शुरुआत आपके पक्ष में रहेगी क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मंगलवार के बाद वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर को नई दिशा मिलेगी। शुक्रवार को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें तथा तिल और घी का दान करें।

  • शुभ रंग: हरा, सफेद
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

मंगलवार तक नौकरी में संघर्ष की स्थिति रह सकती है, लेकिन उसके बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। विदेश यात्रा के प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को मन भटकाने वाली चीजों से दूर रहना होगा। शुक्रवार के बाद यात्रा का योग बनेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। शनिवार को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा गुड़ का दान करें।

  • शुभ रंग: नीला, आसमानी
  • शुभ अंक: 03, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

इस सप्ताह परिवार में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। नौकरी को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। प्रेम जीवन में समय का संतुलन बनाए रखें। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

  • शुभ रंग: सफेद, लाल
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

घर-परिवार का माहौल पूरे सप्ताह सुखद रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। मंगलवार के बाद विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। नौकरी और व्यापार में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। शनिवार को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा चावल और गुड़ का दान करें।

  • शुभ रंग: सफेद, नारंगी
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद व्यापार में तेजी आएगी और शुक्रवार के बाद नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा तिल और उड़द का दान करें।

  • शुभ रंग: आसमानी, हरा
  • शुभ अंक: 04, 05
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

सप्ताह की शुरुआत काम के अधिक दबाव के साथ होगी। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन में यात्रा के योग बनेंगे और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में पुराने प्रोजेक्ट पूरे होने से आर्थिक लाभ मिलेगा।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें तथा तिल का दान करें।

  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शुक्रवार के बाद व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।

उपाय: दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें तथा फलों का दान करें।

  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 01, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article