Radhan Pandit Wiki, Bio: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamilnadu Assembly Election Results 2026) में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी टीवीके 110 सीटों के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। जितने भी एग्जिट पोल हुए उनमें से किसी ने इस प्रचंड जीत का अंदाजा नहीं लगाया था। सिर्फ एक शख्स थे जिन्होंने डंके की चोट पर भविष्यवाणी की थी कि तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की सुनामी आएगी। ये भविष्यवाणी करने वाले शख्स का नाम है राधान पंडित। आइए जानते हैं कि कौन है राधान पंडित।
पहले ही विजय की जीत की भविष्यवाणी करने वाले राधान पंडित कौन हैं?
कौन हैं राधान पंडित (Who is Radhan Pandit)
राधान पंडित दक्षिण भारत के मशहूर ज्योतिषाचार्य और आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्हें ज्योतिष कार्यों में लगभग चा दशक का अनुभव है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके इंटरव्यू काफी वायरल होते रहते हैं, जहां वे कुंडली और ग्रह-नक्षत्र के आधार पर राजनीतिक घटनाओं का विश्लेषण करते हैं।
हालांकि, उनकी भविष्यवाणियों को लेकर लोगों की राय अलग-अलग है। कुछ लोग उन्हें सटीक मानते हैं, तो कुछ इसे केवल एक अनुमान या प्रचार का हिस्सा बताते हैं।
राधान पंडित के शिष्यों में कई बड़े नाम शुमार हैं। कई बार तमिलनाडु की सीएम रहीं दिवंगत जय ललिता को भी राधान पंडित का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हासिल था। जब जय ललिता जीवित थीं तो राधान पंडित उनके भी आध्यात्मिक गुरु थे। जय ललिता के अलावा बहुत से बड़े अभिनेता और नेताओं पर भी राधान पंडित की विशेष कृपा रही है।
विजय को लेकर क्या थी राधान पंडित की भविष्यवाणी
राधान पंडित ने विजय की कुंडली को बेहद खास बताते हुए कहा था कि नतीजों में विजय के जीत की सुनामी तय है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि विजय अपने दमदार वोट शेयर के साथ राजनीति में शीर्ष स्थान हासिल करेंगे और मुख्यमंत्री पद तक पहुंचेंगे। राधान पंडित के अनुसार, ग्रहों की अनुकूल स्थिति विजय को उनके सभी प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा मजबूत और अलग बनाती है।
एग्जिट पोल जारी होने के दौरान भी राधान पंडित ने उन पर भरोसा नहीं जताया। उन्होंने साफ कहा कि ये आंकड़े वास्तविक स्थिति नहीं दिखाते, इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना चाहिए। उनका दावा था विजय की पार्टी 140 से 170 से अधिक सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज करेगी और करीब 45% वोट शेयर हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि मतगणना के 109वें घंटे में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
स्टालिन पर क्या बोले थे राधान पंडित
राधान पंडित ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बारे में कहा था कि वे इस समय ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन को लेकर उनका मानना था कि ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होने के बावजूद उनकी राजनीतिक प्रगति सीमित रह सकती है। वहीं, एडप्पादी के. पलानीस्वामी की कुंडली को उन्होंने वर्तमान में काफी मजबूत बताया। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया था कि सीमन के पास मुख्यमंत्री बनने जैसे प्रबल ज्योतिषीय योग नहीं हैं।
