हनुमान जी की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें? मंगलवार को पहन लिया ये रंग तो बरसेगी बजरंगबली की खास कृपा

Hanuman Ji Favourite Colour: हनुमान जी की पूजा में रंगों का खास महत्व है, क्योंकि प्रत्येक रंग का एक विशेष प्रभाव और ऊर्जा होती है। हनुमान जी को भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, और उनकी पूजा के समय सही रंग पहनना उनके आशीर्वाद को और भी अधिक प्रभावशाली बना सकता है। आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Hanuman Ji Favourite Colour: मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। कहते हैं हनुमान जी संकटमोचन हैं और उनकी पूजा करने से हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। हालांकि, हनुमान जी की पूजा करने के दौरान अगर आप कुछ खास नियम का पालन करते हैं तो आपको पूजा का विशेष फल मिलता है। जैसे कि आपको पता होना चाहिए कि हनुमान जी को कौन से फल या फूल प्रिय हैं, जिन्हें आप उन्हें भोग लगा सकते हैं। साथ ही अगर हनुमान जी के पसंद के रंग के कपड़े आप पहनते हैं तो प्रभु प्रसन्न होते हैं और विशेष कृपा बरसती है। आज यहां से आप जानेंगे कि आपको हनुमान जी की पूजा करते हुए किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

which colour clothes should we wear while worshipping lord hanuman

1.लाल रंग

लाल रंग को हनुमान जी से जुड़ा हुआ रंग माना जाता है, क्योंकि हनुमान जी का वर्ण भी लाल है। यह रंग शक्ति, ऊर्जा और विजय का प्रतीक है। हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनने से विशेष आशीर्वाद मिलता है और हर संकट से मुक्ति मिलती है। यह रंग उनके तेज और उग्र रूप का प्रतीक है, जो भक्तों की हर मुश्किल को दूर करता है।

End of Feed