4 या 5 दिसंबर - क्या है मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की सही डेट, किस तारीख पर दिखेगा इस साल का आखिरी Supermoon

Margshirsha Purnima in Deccember 2025 (मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 कब है): दिसंबर का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष के अंत से जुड़ा होता है। ऐसे में जानें कि दिसंबर 2025 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब आएगी। 4 या 5 दिसंबर में से इस पूर्णिमा की सही डेट क्या है और किस दिन आकाश में इस साल का आखिरी सुपरमून दिखाई देगा।

Margshirsha Purnima in Deccember 2025 (मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 कब है): हिंदू पंचांग में पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। दिसंबर 2025 के महीने में मार्गशीर्ष पूर्णिमा आती है। हालांकि इसकी तारीख को लेकर लोग दुविधा में हैं कि 4 या 5 दिसंबर में से मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 कब आएगी। बता दें कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा की डेट पर ही साल 2025 का आखिरी सुपरमून भी दिखाई देगा।

Margshirsha purnima 2025 date

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 में कब है (Pic: Canva)

दिसंबर 2025 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है

दिसंबर 2025 में पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 08:37 बजे शुरू होगी और 5 दिसंबर 2025 को प्रातः 04:43 बजे समाप्त होगी। हालांकि सूर्य की उदया तिथि के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 5 तारीख की होनी चाहिए। लेकिन पूनम का चांद 4 दिसंबर की तारीख को दिखेगा, इस वजह से मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की सही डेट 4 दिसंबर, दिन गुरुवार रहेगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चन्द्रोदय शाम 16:35 बजे पर होगा।

End of Feed