ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है 10 या 11 जून, नोट कर लें सही तारीख

ज्येष्ठ पूर्णिमा हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अंतिम तिथि को कहा जाता है, जो धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तिथि विशेष रूप से गंगा स्नान, सत्यनारायण व्रत, और दान-पुण्य के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से समस्त पापों का क्षय होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन धर्म, दान और तपस्या का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। विशेष रूप से शीतल जल, चावल, वस्त्र और छाता आदि का दान करने से अत्यधिक पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा यह तिथि गंगा दशहरा के आसपास आती है, अतः गंगा में स्नान और गंगा जल का प्रयोग विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है 10 या 11 जून

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 तिथि व मुहूर्त

ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 बुधवार को है। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 10 जून 2025 को सुबह 11:35 पर होगा और समापन 11 जून 2025 को दोपहर 01:13 बजे होगा।

End of Feed