Hariyali Teej 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज 2023? जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व

Hariyali Teej 2003 Date: हरियाली तीज पर महिलाएं देवी पार्वती को बेलपत्र, फूल, फल और हल्दी लगे चावल चढ़ाती हैं। ये त्योहार खासतौर से विवाहित महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने विवाहित जीवन में सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

Hariyali Teej 2003 Date: हरियाली तीज (Hariyali Teej) हिंदुओं का त्योहार है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) या श्रावणी तीज कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये त्योहार जुलाई या अगस्त के महीने में आता है। हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023 Date) उन तीन प्रमुख तीज त्योहारों में से एक है जिन्हें हिंदू महिलाएं मनाती हैं। हरियाली तीज के दिन देशभर में हिंदू महिलाएं पूरी निष्ठा से व्रत रखती हैं और कई शुभ अनुष्ठान करने के बाद व्रत तोड़ती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। ये व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की उम्र और सलामती के लिए करती हैं।

इस साल कब है हरियाली तीज (Hariyali Teej Date 2023)

इस साल हरियाली तीज का त्योहार नाग पंचमी से दो दिन पहले यानी 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इसके अलावा कजरी तीज का त्योहार शनिवार 2 सितंबर और हरतालिका तीज का त्योहार सोमवार 18 सितंबर को मनाया जाएगा। ये त्योहार पूरे उत्तर भारतीय राज्यों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। तीयां इसके लिए पंजाबी शब्द है और शिंगारा तीज इसके लिए राजस्थानी शब्द है। हरियाली तीज उत्सव अलग-अलग जगहों पर थोड़ा अलग-अलग हो सकता है।

End of Feed