Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण पर 1300 साल बाद बन रहा है ऐसा संयोग, ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 03:38 PM IST

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण की समाप्ति के बाद कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है।

Surya Grahan 2022: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लग रहा है। दरअसल, इसके पीछे धार्मिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तथ्य भी जुड़े हैं। सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की अवधारणाएं बताए गए हैं। असल में, सूर्य ग्रहण से पहले, सूर्य ग्रहण के दौरान और सूर्य ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए क्या नहीं, इन सब चीजों का जिक्र ज्योतिष शास्त्र में किया गया है। इन मान्यताओं को जानना बेहद जरूरी होता है। इसलिए, आज हम इस आर्टिकल में सूर्य ग्रहण के बाद किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताने वाले हैं। जिससे ग्रहण के नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को समाप्त किया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

surya grahan

सूर्य ग्रहण के उपाय

सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम:

  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना अवश्य करें।
  • स्नान के बाद गरीब या जरूरमंदों को कुछ दान जरूर करें। इससे बुरे प्रभाव कम होंगे।
  • कोशिश करें कि किसी पवित्र नदी में स्नान करके पितरों का तर्पण करें।
  • ग्रहण के समापन के बाद घर के मंदिर की सफाई जरूर करें। इसके बाद ही भगवान के दर्शन और पूजा पाठ आदि करें।
  • ग्रहण के समाप्त होते ही पूरे घर को अच्छे तरह से साफ-सफाई करें।
  • ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद घरों को पानी में नमक मिलाकर पोछा लगायें। यह नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलता है।
  • ग्रहण शुरू होने के पहले का बना भोजन सेवन न करें। बल्कि ताजा भोजन बनाकर ही खाएं।
  • ग्रहण के बाद स्नान, पूजा आदि करने के बाद गाय को चारा या घास खिलाएं।
  • ग्रहण के बाद तिल और चने की दाल का दान जरूर करें। इससे जीवन की समस्याएं से छुटकारा मिलता है।
  • अगर आप या आपके घर के कोई सदस्य गर्भवती हैं तो ग्रहण के कुप्रभाव को खत्म करने के लिए ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें।
1300 साल बाद बन रहा संयोग: दीपावली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का संयोग काफी दिनों बाद हो रहा है। आज बुध, गुरु, शुक्र, शनि भी अपनी-अपनी राशि में मौजूद हैं, ऐसा योग करीब 1300 साल बाद बन रहा है। बता दें कि ये ग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकता है।

End of Feed