What To Buy On Akshaya Tritiya Other Than Gold (अक्षय तृतीया पर सोने की जगह क्या खरीद सकते हैं): अक्षय तृतीया पर्व को सीधे सोने की खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोने के आभूषण खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। लेकिन जो लोग इस शुभ दिन पर सोना नहीं खरीद पाते वो चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन अगर किसी कारण आप चांदी भी नहीं खरीद पा रहे हैं तो ऐसे में क्या चीज आपको खरीदनी चाहिए। इस बारे में हम आपको बताएंगे।
What To Buy On Akshaya Tritiya Other Than Gold
हर किसी के मन में ये सवाल होता है कि अगर अक्षय़ तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो क्या करें? ऐसी कौन सी चीज है जो आपको सोने की खरीदारी जितना ही फल देगी? तो बता दें कि आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की बजाय जौ या पीली सरसों भी खरीद सकते हैं। कहते हैं इस शुभ दिन पर इस चीज की खरीदारी सोने की खरीदारी जितना ही शुभ फल देती है। शास्त्रों में तो जौ को स्वर्ण के सामान ही माना गया है।
इस दिन सेंधा नमक, मिट्टी के घड़े, बर्तन या कौड़ी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन तांबे या पीतल के बर्तन ही घर लाएं स्टील के नहीं। कहते हैं अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीदारी भी धन-धान्य में वृद्धि करती है। इस दिन चाहे कुछ भी खरीद रहे हों लेकिन कौड़ी जरूर खरीदें। क्योंकि ये माता लक्ष्मी की प्रिय मानी जाती है।
