अध्यात्म

Akshaya Tritiya Gold Purchase Timings 2024: अक्षय तृतीया के दिन इस मुहूर्त में करें सोने की खरीदारी, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Akshaya Tritiya Gold Purchase Muhurat 2024: अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी से बनी वस्तुओं को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है तो ऐसे में आप दिन में कभी भी खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के सबसे शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार हैं।

Image

Akshaya Tritiya Gold Buying Time 2024

Akshaya Tritiya Gold Buying Muhurat 2024 (अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त 2024): इस अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बन रहा है। जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा सुकर्मा योग और रवि योग भी रहेगा। इन योगों की वजह से इस साल अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी बेहद शुभ फलदायी साबित होगी। मान्यताओं अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीददारी जीवन में सुख-समृद्धि लाती है। यहां जानिए इस साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Gold Buying Muhurat 2024)

अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है। जिसका मतलब है ये है कि इस दिन किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए कोई मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि अक्षय तृतीया पर पूरे दिन शुभ काम किये जा सकते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई की सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 11 मई की सुबह 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 10 मई को किसी भी समय सोने की खरीदारी कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर कुछ विशेष शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन सुकर्मा योग दोपहर 12:08 से लग जाएगा जो पूरे दिन रहेगा। इस दिन प्रात काल 5:33 से सुबह 10:37 तक रवि योग भी रहेगा। इस दौरान आप सोने की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा सोना खरीदने के लिए अभिजीत मुहूर्त भी शुभ रहेगा जो सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 तक रहने वाला है। तो वहीं राम में 9:40 से 10:59 तक का समय भी अति शुभ है। इस दौरान भी सोना खरीद सकते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदते हैं सोना?

प्रचलित मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति भौतिक सुख का सामान खरीदता है उसके पास उस चीज का कभी अभाव नहीं होता। इसलिए इस दिन सोने-चाांदी की खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदा गया सोना हमेशा हमारे पास बना रहता है और उसमें बरकत होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article