अध्यात्म

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बना गजकेसरी राजयोग, सोने सी चमकेगी इन राशियों की किस्मत!

Gajakesari Rajyoga On Akshaya Tritiya 2024: पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बना है। जिससे 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Image

Gajakesari Rajyoga on Akshaya Tritiya 2024

Akshaya Tritiya 2024 Lucky Rashi: इस बार की अक्षय तृतीया तीन राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाली है। क्योंकि इस दिन 100 साल बाद गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। ये राजयोग तीन राशि वालों की किस्मत खोल देगा। अब तक जो आर्थिक परेशानियां चल रही थीं वो दूर हो जाएंगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। सोने-चांदी की जमकर खरीदारी करके नजर आएंगे। अटके पैसे भी वापस आ जायेंगे। जानिए अक्षय तृतीया पर कौन सी राशियां मालामाल होने जा रही हैं।

अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी राजयोग

अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार जब चंद्रमा और बृहस्पति महाराज की युति होती है तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। अक्षय तृतीया के दिन इन ग्रहों की युति होने जा रही है। ऐसे में इस दिन गजकेसरी राजयोग बनेगा।वैदिक ज्योतिष के अनुसार ये योग बेहद शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग से 3 राशियां होंगी मालामाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग शुभ साबित होगा। आर्थिक जीवन में मजबूत आएगी। अचानक से धन प्राप्त होने के योग बनेंगे और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपके वेतन में भी वृद्धि के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लाभदायक रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने के भी योग बनेंगे। ये अवधि आपके लिए शानदार रहेगी और आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलेगी। आपके आर्थिक जीवन की भी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी ये अक्षय तृतीया खास रहने वाली है। आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आप इस दौरान अच्छे मुनाफे वाले सौदे करेंगे। करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव होगा। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article