Weekly Horoscope (2 March To 8 March 2026): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है मार्च का पहला हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Weekly Horoscope (2 March To 8 March 2026): मार्च महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने में कई सारे व्रत-त्योहार पड़ते हैं। मार्च का पहला ही सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसकी जानकारी आपको यहां से मिल जाएगी। यहां 2 मार्च से 8 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल मौजूद है।

Weekly Horoscope (2 March To 8 March 2026): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर- सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध तथा राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु मिथुन व चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह चन्द्रमा व शनि बुधवार के बाद मेष व मकर राशि के जातकों को सफल करेगा। तुला व मीन को यह सप्ताह विशेष लाभान्वित करेगा। कन्या व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व तुला राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कन्या व मिथुन के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क व मिथुन के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व मकर के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (pc: canva)

02 मार्च से 08 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल-

1) मेष- चन्द्रमा पँचम मंगलवार तक बहुत शुभ फल देंगे।यह सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। गुरुवार से शनिवार तक छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार को वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है।मंगलवार को गेहूं का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

End of Feed