Raksha Bandhan 2023 Muhurat: कब है रक्षा बंधन, कजरी तीज, राखी पूर्णिमा और गायत्री जयंती, जानें तिथि व मुहूर्त

Weekly Panchang In Hindi (30 August 2023 Panchang): हिंदू पंचांग अनुसार रक्षा बंधन पर्व इस साल 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जायेगा। कजरी तीज 2 सितंबर को पड़ेगी। राखी पूर्णिमा 31 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस भी 31 अगस्त को ही है।

Weekly Panchang (Raksha Bandhan, Rakhi Purnima, Kajari Teej, Bol Chauth, Gayatri Jayanti 2023 Date And Muhurat):अगस्त महीने का समापन और सितंबर महीने की शुरुआत कई प्रमुख व्रत-त्योहारों के साथ होने जा रही है। हम अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान सोम प्रदोष व्रत, ओणम (Uthradam Onam 2023), श्रावण पूर्णिमा व्रत, रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Kab Hai 2023), राखी पूर्णिमा (Rakhi Purnima 2023 Date And Time), गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस (Sanskrit Diwas 2023 Date)), नारली पूर्णिमा, कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब चतुर्थी समेत कई त्योहार पड़ेंगे। हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण महीना भाद्रपद यानि भादो भी इसी सप्ताह में लग जाएगा। जानिए इस सप्ताह के सभी त्योहारों की डेट और मुहूर्त।

weekly panchang august to september 2023

Raksha Bandhan, Kajari Teej, Rakhi Purnima, Gayatri Jayanti, Sanskrit Diwas, Bol Chauth 2023 Date And Muhurat

30 August 2023 Panchang: Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat

पंचांग अनुसार 30 अगस्त 2023 को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाता है (Raksha Bandhan Kis Din Hai)। राखी बांधने के लिए दोपहर का समय शुभ माना गया है। लेकिन इस बार इस समय पर भद्रा का साया रहने की वजह से रात तक राखी बांधने का मुहूर्त नहीं रहेगा। ऐसे में जो लोग 30 अगस्त को राखी पर्व मनाना चाहते हैं वो रात 9 बजकर 1 मिनट के बाद ही इस त्योहार को मना सकेंगे। हालांकि कई लोग रात के समय राखी बांधना शुभ नहीं मानते हैं जिस वजह से अधिकतर लोग 31 अगस्त की सुबह राखी मनाएंगे।

End of Feed