Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 16 to 22 October 2022- सुजीत जी महाराज: इस सप्ताह सूर्य,बुध व शुक्र कन्या राशि में,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष,मङ्गल वृष राशि में रहेंगे।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।17 अक्टूबर को एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है।17 को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व सिंह के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope
Saptahik Rashifal 16 to 22 October
मेष राशिफल
इस सप्ताह बिजनेस में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
वृष राशिफल
इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा कर्क राशि में जाएंगे।17 अक्टूबर के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सूर्य का खष्टम गोचर सुखद है तथा इस राशि से एकादश गुरु छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। 17 अक्टूबर के बाद पँचम सूर्य शिक्षा के लिए शुभ फलदायी है।मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।परिवार संग यात्रा हो सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें।
कर्क राशिफल
इस वीक 17 अक्टूबर के बाद सूर्य के इस राशि से चतुर्थ भाव में गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।
सिंह राशिफल
इस सप्ताह सोमवार को चन्द्रमा के कर्क गोचर के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य व चन्द्र गोचर छात्रों को शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
कन्या राशिफल
यह सप्ताह आईटी व बैंकिंग फील्ड के लिए बहुत बेहतर रहेगा। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।गुरुवार के बाद सिंह का चन्द्रमा धन का आगमन कराएगा।जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर रोमांचित रहेंगे।
तुला राशिफल
इस सप्ताह 17 अक्टूबर के बाद जॉब को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा का कर्क गोचर सोमवार के बाद व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।17 अक्टूबर के बाद इस राशि का सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।बेल का पेड़ लगाएं।
वृश्चिक राशिफल
17 अक्टूबर के बाद द्वादश सूर्य से पॉलिटीक्स से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें।गुड़ का दान करते रहें।
धनु राशिफल
इस वीक मंगलवार के बाद चन्द्रमा कर्क व सूर्य के तुला राशि में गोचर करेंगे। अब धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार तक लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द दान करें।
मकर राशिफल
गुरु तृतीय व 17 अक्टूबर के बाद सूर्य दशम भाव में गोचर करेंगे।चन्द्रमा के सिंह गोचर से गुरुवार के बाद आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें।बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।
कुम्भ राशिफल
गुरु द्वितीय,17 अक्टूबर के बाद सूर्य का तुला तथा शनि अब मकर में वक्री हैं।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।द्वितीय गुरु इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाते रहें।दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी से असत्य कदापि मत बोलें।
मीन राशिफल
17 अक्टूबर के बाद सूर्य तुला व गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्रमा कर्क में होकर जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलाएगा।वृष का मङ्गल बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा जी मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें तथा फ़लों का दान करते रहें।
