Weekly Festivals (19-25 June 2023): आषाढ़ गुप्त नवरात्रि से विनायक चतुर्थी तक, ये हैं इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 19, 2023, 01:39 PM IST

Weekly Festivals 19 To 25 June 2023 In Hindi: आषाढ़ गुप्त निवरात्रि (Ashadha Gupt Navratri 2023) के साथ इस नए सप्ताह की शुरुआत हो गई है। जानिए इस हफ्ते कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे।

Weekly Festivals 19 To 25 June 2023 In Hindi: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के साथ जून का नया सप्ताह शुरू हो गया है। इसी के साथ इस हफ्ते के दूसरे दिन यानी 20 जून को जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली जाएगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जाएगा। वहीं 22 जून को विनायक चतुर्थी व्रत (Vinayak Chaturthi June 2023) रखा जाएगा। इसी के साथ स्कन्द षष्ठी (Skanda Sashti 2023) और भानु सप्तमी (Bhanu Saptami 2023) जैसे व्रत-त्योहार भी इसी हफ्ते में पड़ेंगे। जानिए जून में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल।

साप्ताहिक व्रत-त्योहार जून 2023 (Weekly Vrat-Tyohar June 2023)

तारीखत्योहार
19 जून 2023, सोमवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 का प्रारंभ
20 जून 2023, मंगलवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन और जगन्नाथ रथयात्रा
21 जून 2023, बुधवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
22 जून 2023, गुरुवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन और विनायक चतुर्थी
23 जून 2023, शुक्रवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन
24 जून 2023, शनिवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि का छठा दिन और स्कन्द षष्ठी
25 जून 2023, रविवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन और भानु सप्तमी

साप्ताहिक ग्रह गोचर

  • 21 जून 2023 से बुध का अस्त होना आरंभ होगा और इसका समापन 12 जुलाई 2023 को होगा।
  • 24 जून 2023 में बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां ये 8 जुलाई 2023 तक विराजमान रहेंगे।

End of Feed