Shadi Vivah Muhurat 2022: दीपावली के बाद देवउठनी से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। बता दें कि इस साल 4 नवंबर को देव उठनी एकादशी पड़ रहा है। इसी दिन से शादियों के मुहूर्त स्टार्ट हो जाते हैं। लेकिन इस साल शादी के लिए शुभ दिन काफी कम रहने वाले हैं। दरअसल, बीते दो सालों से कोरोना महामारी के पाबंदियों के चलते शादियों में उत्साह नहीं था। कई लोगों की तो शादियां भी टली थीं। जिसके कारण इस बार शादियों के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं गेस्ट और फैमिली भी अनगिनत शामिल होने वाले हैं। ऐसे में बड़े-बड़े होटल्स, बैंड, बाजा, क्रॉकरी और बैंक्वेट हॉल के इंतजाम में परेशानी हो सकती है। वैसे इस साल के अंतिम दो महीनों में भी शादी के ज्यादा मुहूर्त नहीं हैं। नवंबर और दिसंबर - दोनों ही महीनों में शुभ विवाह के चार-चार मुहूर्त ही निकल रहे हैं।
Wedding Dates November and December 2022
पंडित पवन चतुर्वेदी के मुताबिक वर्ष 2022 में नवंबर और दिसंबर के महीने के दौरान सिर्फ 4-4 दिन ही शादी के लिए खास बताए गए हैं। यहां देखें ये डेट्स :
- नवंबर 2022 शुभ विवाह मुहूर्त : 21, 24, 25, और 27 तारीख
- दिसंबर 2022 शुभ विवाह मुहूर्त : 2, 7, 8 और 9 तारीख
हालांकि अगले साल यानी 2023 की जनवरी, फरवरी और मार्च में शुभ विवाह के कई अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं। यहां देखें इनकी डेट्स :
- शुभ विवाह मुहूर्त जनवरी 2023 : 15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31 तारीख
- शुभ विवाह मुहूर्त फरवरी 2023 : 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28 तारीख
- शुभ विवाह मुहूर्त मार्च 2023 : 6, 9, 11 और 13 तारीख
शादी की मुहूर्त है कम, हो रही मशक्कत
साल 2022 के नवंबर और दिसंबर में शादियों के मुहूर्त काफी कम के साथ भीड़ बहुत ज्यादा रहने वाले हैं। क्योंकि कोराेना की पाबंदियों के बाद यह पहली धूम धड़ाके वाली शादी की सीजन होने वाली है। अब जाहिर सी बात है समय रहते सारी चीजें बुक तो होगी ही। ऐसे में बैंक्वेट हॉल, फॉर्म हाउस, मैरिज हॉल, रिजॉर्ट्स आदि बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोगों को घोड़ी, कैटरिंग, बैंड, बाजे, वेडिंग प्लानर भी ढूंढने में दिक्कत हो रही है।
