खाने की थाली में ही धो लेते हैं हाथ तो हो जाएं सावधान, बिगड़ते रहेंगे आपके काम

Washing Hands In Plate: कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद प्लेट में ही हाथ धुल लेते हैं, लेकिन शास्त्रों में इसको सही नहीं माना जाता है। दरअसल ऐसा करने से आप अनजाने में माता अन्नपूर्णा का अपमान करते हैं। इस कारण आपको इसके काफी खराब परिणाम देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि खाने की थाली में हाथ धोना क्यों सही नहीं है?

Washing Hands In Plate: कई लोग खाना खाते ही थाली में पानी डालकर हाथ धो लेते हैं। उन्हें लगता है कि इसमें कोई बुराई नहीं है,लेकिन शास्त्रों के अनुसार ये छोटी सी आदत आपके पूरे जीवन को बिगाड़ सकती है। ऐसा करने से घर में बरकत रुक जाती है और पैसे की किल्लत होती है। इसके साथ ही हर काम में रुकावट आती है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए?

खाने की थाली में न धोएं हाथ

क्या कहती है मनुस्मृति?

मनुस्मृति के अनुसार, जूठा हाथ और पीने के लिए रखा पानी कभी आपस में नहीं मिलने चाहिए। श्लोक है कि ‘उच्छिष्टं च न स्पृशेद् जलं न च जलं स्पृशेद् उच्छिष्टम्॥’। खाना खाने के बाद या हाथ गंदे होने पर पानी को नहीं छूना चाहिए और यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी में कोई उच्छिष्ट या अशुद्ध चीज न मिले।

End of Feed