Vinayak Chaturthi May 2025: 29 या 30 मई? जानिए किस दिन मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Vinayak Chaturthi May 2025 (विनायक चतुर्थी कब है 2025 में): विनायक चतुर्थी का पावन पर्व हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। जानिए मई में किस दिन ये त्योहार मनाया जाएगा और इसकी पूजा विधि क्या है।

Vinayak Chaturthi May 2025 (विनायक चतुर्थी कब है 2025 में): पंचांग अनुसार मई में विनायक चतुर्थी का त्योहार 30 तारीख को मनाया जाएगा। इस शुभ तिथि की शुरुआत 29 मई की रात 11 बजकर 18 मिनट से होगी और समाप्ति 30 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी। विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्ति के लिए खास माना जाता है। जानिए विनायक चतुर्थी पूजा की विधि और महत्व क्या रहेगा।

Vinayak Chaturthi Puja Vidhi: इस विधि से करें विनायक चतुर्थी की पूजा

  • व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर व्रत का संकल्प लें।
  • गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इसके बाद गणेश जी की विधि विधान पूजा करें।
  • उन्हें दूर्वा, लाल फूल और लड्डू चढ़ाएं।
  • गणेश चालीसा का पाठ करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें।
  • शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलें।

End of Feed