अध्यात्म

31 मई 2025: शुक्र का गोचर बदल देगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए आप भी लकी लिस्ट में हैं या नहीं

31 मई 2025 को शुक्र का मेष राशि (Aries) में गोचर होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, वैभव और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है और इसका मेष राशि में प्रवेश कुछ राशियों के आर्थिक और प्रेम जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आएगा।

Image

31 मई 2025: शुक्र का गोचर बदल देगा इन राशि वालों का भाग्य

31 May 2025 Shukra Gochar Effects On Rashi: मई के आखिरी दिन यानी 31 मई 2025 को शुक्र देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।पंचांग अनुसार शुक्र का इस राशि में प्रवेश 31 तारीख की सुबह 11:42 बजे होगा। बता दें इस राशि में शुक्र 29 जून तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इन राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

शुक्र का इन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

1. मेष राशि (Aries)- शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास और आकर्षण में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। निवेश के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। आपके करियर को भी मजबूती मिलेगी।

2. सिंह राशि (Leo)- इस गोचर से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

3. कन्या राशि (Virgo)- शुक्र के गोचर से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुधार आएगा, तनाव से राहत मिलेगी और मन शांत रहेगा।

4. धनु राशि (Sagittarius)- इस गोचर से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी।

5. कुंभ राशि (Aquarius)- शुक्र का यह गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ, कार्यस्थल पर प्रगति, आकस्मिक धनलाभ और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता ला सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article