Vinayak Chaturthi 2025 Date: आज मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

Vinayak Chaturthi February 2025 : माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को माघ विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। जानिए इस त्योहार की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

Vinayak Chaturthi February 2025: सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इनका एक नाम विघ्नहर्ता भी है क्योंकि ये अपन भक्तों के सभी दुखों को हर लेते हैं। प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी को भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। कहते हैं जो भक्त इस व्रत को सच्चे मन से रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। फरवरी में ये व्रत 1 तारीख को रखा जाएगा। जानिए इस व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Magh Vianayk Chaturthi 2025 Date

Magh Vianayk Chaturthi 2025 Date

विनायक चतुर्थी 2025 तिथि व मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2025 Date And Time)

विनायक चतुर्थी फरवरी 20251 फरवरी 2025, शनिवार
विनायक चतुर्थी मुहूर्त 202511:38 AM से 01:40 PM
विनायक चतुर्थी प्रारंभ1 फरवरी 2025, 11:38 AM बजे
विनायक चतुर्थी समापन2 फरवरी 2025, 09:14 AM बजे

विनायक चतुर्थी पूजन विधि (Vinayak Chaturthi Puja Vidhi In Hindi)

  • विनायक चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की धूप, दीप, नवैद्य इत्यादि से पूजा करें।
  • इसके बाद उनकी व्रत कथा सुनें।
  • फिर विधि विधान आरती करें।
  • इसके बाद गणेश जी से अपने परिवार के सुख और मंगल की कामना करें।
  • कुछ जगहों पर इस दिन रात में चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है।

End of Feed