अक्षय तृतीया से दूर हो जाएंगी इन 5 राशियों की परेशानियां, धन के दाता बढ़ाएंगे बैंक-बैलेंस

Venus Transit 2026 : धन के दाता शुक्र अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इससे कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Venus Transit 2026 : अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, प्रेम और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। अपनी ही राशि में आने से शुक्र बेहद मजबूत हो जाते हैं और इसका सीधा फायदा कुछ राशियों को सबसे ज्यादा मिलता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है।

Venus Transit 2026   शुक्र का वृषभ में गोचर किनके लिए अच्छा रहेगा

शुक्र का वृषभ में गोचर किनके लिए अच्छा रहेगा?

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र आपकी ही राशि में आकर आपकी पर्सनैलिटी को बेहद आकर्षक बना देंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। लव लाइफ भी शानदार रहेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यह समय हर लिहाज से आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा।

End of Feed