अध्यात्म

सफलता की कहानी लिखने की तैयारी कर लें ये 5 राशियां, शनि का उदय बदल देगा आपका समय

Shani Uday 2026: 22 अप्रैल से शनि उदय अवस्था में आने वाले हैं। शनि की उदय होते ही कुछ राशि वालों के सफलता के रास्ते खुल जाएंगे। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

शनि के उदय से किनको लाभ होगा

Shani Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। जब शनि अस्त रहते हैं, तो उनके प्रभाव थोड़े कमजोर माने जाते हैं, लेकिन जैसे ही शनि उदय होते हैं, उनके परिणाम तेज हो जाते हैं। 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शनि मीन राशि में उदय होंगे। करीब 40 दिनों बाद शनि का उदय कई राशियों के लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

शनि उदय का क्या होता है असर?

शनि के उदय होते ही कर्म के अनुसार फल मिलने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका परिणाम मिलने लगता है। रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं, करियर में स्थिरता आती है और जीवन में अनुशासन बढ़ता है। शनि का प्रभाव अचानक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे स्थायी रूप से दिखाई देता है, इसलिए इस समय धैर्य और निरंतर प्रयास बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय आर्थिक रूप से काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से अगर धन से जुड़ी परेशानियां चल रही थीं, तो अब उनमें सुधार देखने को मिल सकता है। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और जो पैसा कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो स्थिरता की तलाश में थे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं, जबकि बिजनेस करने वालों को नई डील या क्लाइंट मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत और धैर्य का अब फल मिलने लगेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि का उदय करियर में ग्रोथ और स्थिरता लेकर आएगा। पिछले कुछ समय से जो काम अटके हुए थे या जिनमें रुकावट आ रही थी, अब वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और सीनियर्स का सहयोग भी प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर नेटवर्किंग और नए संपर्कों के जरिए लाभ मिलने की संभावना है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आप सही दिशा में आगे बढ़ने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का उदय भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और जिन कामों में बार-बार रुकावट आ रही थी, उनमें अब गति आएगी। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से मेहनत कर रहे थे लेकिन परिणाम नहीं मिल पा रहा था। अब आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी और आपको नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि का उदय क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान आप अपने काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिससे बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड, मीडिया, लेखन या डिजाइन से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए खास लाभकारी साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा और रिश्तों में स्थिरता आएगी। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार होगा और खर्चों पर नियंत्रण बनने लगेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं, इसलिए शनि का उदय इस राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत होंगी और आप अपनी बात को प्रभावी तरीके से लोगों के सामने रख पाएंगे। छोटे-छोटे प्रयासों से भी आपको अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन या ग्रोथ का रास्ता खोलेंगी। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे और सहयोग भी मिलेगा। यह समय आपके लिए धीरे-धीरे स्थिरता और सफलता लेकर आने वाला साबित हो सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article