आने वाला है इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, धन के दाता का तुला में जाना देगा पैसा ही पैसा

Shukra Gochar 2026: धन, यश और ऐश्वर्य के दाता शुक्र नवंबर में अपनी वक्री चाल समाप्त कर लेंगे और फिर तुला राशि में दोबारा प्रवेश कर जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Shukra Gochar 2026: धन, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र 22 नवंबर 2026 को दोबारा तुला राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि तुला शुक्र की अपनी राशि है। ज्योतिष में शुक्र को धन-वैभव, लव लाइफ, शादी, आकर्षण, कला और लग्जरी का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के अपनी राशि में लौटने से रिश्तों में तालमेल, आर्थिक फैसलों, बिजनेस और क्रिएटिव कामों से जुड़े मामलों में सुधार के मौके मिल सकते हैं। जिन लोगों के पुराने रिश्ते में गलतफहमी चल रही है या कोई कारोबारी डील लंबे समय से अटकी है, उन्हें बातचीत आगे बढ़ाने और मामले को सुलझाने का मौका मिल सकता है।

Shukra Gochar 2026  शुक्र का तुला में जाना किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

शुक्र का तुला में जाना किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

शुक्र इस समय अपनी वक्री चाल पूरी कर 14 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 22 नवंबर को वे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या शुक्र की नीच राशि है, जबकि तुला में शुक्र अपनी राशि के होने के कारण मजबूत स्थिति में रहते हैं। ऐसे में यह राशि परिवर्तन पुराने मामलों से निकलकर आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है। खासकर प्रेम संबंधों, शादी, फाइनेंशियल प्लानिंग, फैशन, डिजाइन और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर महत्वपूर्ण रह सकता है। चंद्र राशि से शुक्र के गोचर भाव को देखें तो मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए लाभ के अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन राशियों पर शुक्र के तुला राशि में प्रवेश का क्या असर होगा।

End of Feed