Veer Bal Diwas 2024: कब और क्यों मनाते हैं वीर बाल दिवस, क्‍या है साहिबजादों की शहादत का इतिहास, जानें इस दिन के महत्‍व को

Veer Bal Diwas 2024 (वीर बाल दिवस 2024 डेट): साल 2022 में पहली बार वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दिन सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के बेटों की शहादत को याद किया जाता है। चलिए जानते हैं वीर बाल दिवस 2024 की डेट, वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, वीर बाल दिवस का इतिहास क्या है, कौन थे चार साहिबजादे और वीर बाल दिवस का महत्व क्या है?

Veer Bal Diwas 2024 (वीर बाल दिवस 2024 डेट): भारत में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु - गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस गुरु जी के छोटे साहिबजादों - साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जब उन्‍होंने अपने प्राण न्योछावर किए, तब साहिबजादा जोरावर सिंह की उम्र मात्र 9 वर्ष और साहिबजादा फतेह सिंह की उम्र मात्र 6 वर्ष थी।

End of Feed