अध्यात्म

26 December 2024 Panchang: सफला एकादशी के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

26 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024): सफला एकादशी के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन स्वाती नक्षत्र रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

26 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की तिथि एकादशी है। आज गुरुवार है। आज श्री विष्णु जी की उपासना करें,भगवान विष्णु जी की पूजा तिथि है। श्रीसूक्तम के पाठ का भी बहुत महत्व है। अन्न दान व अन्य पुण्य करें। श्री कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। वह कल्याणकारी हैं। विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं।भगवान कृष्ण जी के नाम पर रखा गया व्रत समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व पीले वस्त्रो का दान करें। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

26 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व -एकादशी,,व्रत -एकादशी व्रत

तिथि- एकादशी

दिवस -गुरुवार

सूर्योदय-07:08am

सूर्यास्त-05:24pm

नक्षत्र-स्वाती

चन्द्र राशि -तुला,स्वामी ग्रह -शुक्र

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- तैतिल

योग- सुकर्मा

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत- नहीं है

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:29pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:23pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:07am से 07:42am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:27 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल-दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या न करें-भोजन में चावल मत ग्रहण करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article