Vat Savitri Vrat 2024: पीरियड्स में वट सावित्री व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें नियम

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री का व्रत इस साल 6 जून 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में आइए जानें क्या पीरियड्स के दौरान वट सावित्री का व्रत रख सकते हैं या नहीं।

Vat Savitri Vrat 2024: हिंदू धर्म में वट सावित्री के व्रत को बहुत खास माना गया है। ये व्रत भी पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन बरगद की पूजा की जाती है। ये व्रत इस बार 6 जून 2024 को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में मासिक धर्म के समय में बहुत सारी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय में मंदिर जानें पूजा पाठ करने जैसे शुभ काम की मनाही पिरियड्स के दौरान की जाती है, लेकिन क्या किया जाए अगर वट सावित्री व्रत पर मासिक धर्म हो जाए। पीरियड्स में पूजा कैसे करें और व्रत कैसे रखें ये सवाल सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशान करती हैं। आइए जानें इस सवाल के बारे में की वट सावित्री पर मासिक धर्म के समय में कैसे किया जाए।

पीरियड्स में वट सावित्री व्रत रखें या नहीं

पीरियड्स के समय में आप वट सावित्री का व्रत रख सकती हैं। आप वट सावित्री के दिन सर धोकर स्नना करें और सोलह श्रृंगार कर लें। व्रत रखें पर ध्यान रहें की पूजा का कोई सामान आप ना छुएं। आप किसी और को सारी पूजा सामग्री पकड़ने को कह सकती हैं। आप वट वृक्ष की पूजा किसी और स्त्री से करवा सकती हैं और दूर से बैठकर कथा का सुन सकती हैं। पति के पैर छुना पति को तिलक लगाना ये सब आप कर सकती हैं। दूर से बैठकर भगवान का ध्यान लगाएं और मंत्रों का जाप करें। अगर पहली बार ये व्रत रखने जा रही हैं और पीरियड्स हो गया है तो आप इस साल ना रख के अगली साल इस व्रत को रख सकती हैं।

कब है वट सावित्री का व्रत

हर साल वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है। इस साल ये व्रत 6 जून 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 08:56 से लेकर सुबह 10:37 तक रहने वाला है। इस समय में वट वृक्ष की पूजा करना शुभ होगा।

End of Feed