Vat Purnima Vrat 2024: वट पूर्णिमा का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इसे वट सावित्री व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस साल वट पूर्णिमा का व्रत 21 जून 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। वट पूर्णिमा का व्रत विवाहित स्त्रियां अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख, समृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन वट वृक्ष की विधिवत पूजा की जाती है। वट पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ के साथ- साथ सती और सत्यवान की भी पूजा की जाती है। वट वृक्ष में तीनों देवों का वास माना जाता है। इस कारण इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं को तीनों देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ बरगद के पेड़ की पूजा करने से व्रती को हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। आइए जानें क्यों मनाई जाती है वट पूर्णिमा और इसका महत्व।
Vat Purnima Vrat 2024: वट पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, जानिए क्या है इसका महत्व
- Authored by: जयंती झा
- Updated Jun 20, 2024, 02:58 PM IST
Vat Purnima Vrat 2024: वट पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा अपने पति की दीर्घ आयु के लिए किया जाता है। इस वट सावित्री व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं वट पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और इसका महत्व क्या है।
End of Feed
