Vastu Tips: घर में किसकी तस्वीर कब कहां व कैसे लगाएं,जानें इसका वास्तु नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी तरीके की या किसी की तस्वीर लगाने से पहले वास्तु को ध्यान में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार आपको यह पता होना चाहिए कि किस दिशा में फोटो लगाना शुभ होता है और किस दिशा में फोटो नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं घर में तस्वीर लगाने के वास्तु नियम।

Vastu Tips: घर में तस्वीर लगाने के कुछ निश्चित नियम होते हैं। भगवान के अवतार व अन्य देवी देवताओं की उपासना की निश्चित पद्धति है। भगवान राम व कृष्ण विष्णुअवतार हैं । माता दुर्गा के विभिन्न रूप हैं। महापुरुषों की तस्वीर भी लगाते हैं। पितरों को स्मरण करना भी आवश्यक है। इसके साथ ही हम घर की दीवार पर रंग बिरंगे पेंटिग भी लगाते हैं। इन सबको लगाने का एक नियमऔर निश्चित दिशा तय होती है। वास्तु के नियम के अनुसार काम करने से घर में साकारात्मकता बनी रहती है। आइए जानते हैं घर में कौन सी तस्वीर कब, कहां और कैसे लगानी चाहिए। जानें इसके वास्तु नियम के बारे में।

Vastu Tips

Vastu Tips

वास्तु नियम

  1. घर के मंदिर में केवल भगवान की मूर्ति हो। मन्दिर में कैलेंडर व तस्वीर नहीं रखी जाती है।
  2. कई लोग अपने दीवारों पर हर जगह भगवान की तस्वीर लगा देते हैं। यह बिल्कुल अनुचित है । बेड रूम में कोई भी भगवान की तस्वीर न हो। वहां खूबसूरत पेंटिंग्स व अन्य सुंदर नेचुरल सीन तथा प्रेमी जोड़ों की तस्वीरें हो सकती हैं।
  3. घर के ड्राइंग रूम में भगवान कृष्ण के बालरूप की फ़ोटो रखना चाहिए व प्रातःकाल भगवान के उस रूप का दर्शन करना चाहिए।
  4. घर में राम दरबार की बड़ी तस्वीर बहुत ही शुभ है। रामदरबार से घर में सुमति आती है। राम राज बैठे त्रिलोका,हरषित भये गए सब सोका। ।राम राज्य में शोक का स्थान नहीं है। जिस घर में श्री राम दरबार की तस्वीर मुख्य घर में व छोटी मूर्ति घर के मंदिर में है ,व उसकी पूजा होती है वहां कभी अकाल मृत्यु नहीं होती। वहां वैभव व परिवार में यश व मर्यादा रहती है।
  5. घर के जो भी लोग मर गए हैं उनकी तस्वीर लगाने से बचें।
  6. सर्प,युद्ध के दृश्य व हिंसक तस्वीर कहीं भी मत लगाएं।
  7. बेड रूम में बहुत ही आकर्षक व सुंदर हो। वहां नदी,समुद्र व हरियाली के चित्र हों।
  8. स्टडी रूम में सिर्फ व सिर्फ एक माता सरस्वती जी की तस्वीर हो।
  9. बुजुर्ग के कमरे में माता दुर्गा व भगवान शिव जी की तस्वीर हो तो अच्छा है।
इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर से वास्तु दोष दूर रहते हैं और घर में साकारात्मकता बनी रहती है। ये नियम घर में तस्वीर लगाने के लिए बताये गए हैं। यदि आप भी अपने घर की दीवारों पर तस्वीर लगाते हैं तो इन नियमों का पालन कर सकते हैं।

End of Feed