Vastu Tips: नया साल शुरू होने से पहले घर में करें ये बदलाव, 2024 में धन-धान्य की नहीं होगी कमी

Vastu Tips For Home: नये साल में वास्तु के इन नियमों को अपनाकर आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। यहां जानिए वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए घर।

Vastu Tips For Home: इस वर्ष नए वर्ष पर न्यू ईयर कैलेंडर से ड्राइंग रूम को सुसज्जित करें। गुरु व शुक्र की शुभता को ठीक करें। परिवार की समृद्धि के लिए नए वर्ष में दृढ़ संकल्पित हों। आजकल संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। गृह क्लेश बहुत कष्टदायी होता है। घर में सुख, शांति व आरोग्यता के बिना गृहस्थ जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। पारिवारिक अशांति बहुत ही खराब दोष होता है, इससे परिवार में कई अकस्मात आपदाएं व बुरी घटनाएं एकाएक चली आती हैं। किसी जातक की कुंडली के तृतीय व चतुर्थ घर को देखकर घर की शांति के बारे में जाना जा सकता है। वास्तु उपाय के द्वारा गृह क्लेश समाप्त कर सकते हैं। वास्तु में नए वर्ष में अपने घर के ईशान दिशा को शुद्ध करें, वहां मन्दिर या खाली जगह छोड़े। वास्तु अनुसार घर बनवाएं।

vastu tips (1)

Vastu Tips For Home

Vastu Tips For Home

1- इस वर्ष का अंक स्वामी शनि है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व परिवार का कारक ग्रह गुरु होता है। सुगंध का वातावरण घर में हो। घर मे तुलसी व शमी का पेड़ अवश्य हो। तुलसी की पूजा हो।तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करते रहें।

End of Feed