Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन और दिव्य विज्ञान है। यह प्रकृति के पांच तत्वों, ग्रहों, और अन्य ऊर्जाओं को संतुलित करने पर आधारित है। वास्तु नियमो के पालन से मनुष्य का आर्थिक, सामाजिक और गृहस्त जीवन सुख का संसार बन जाता है। वास्तु के अनुसार घर की छत पर कुछ शुभ चीजों को रखने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की आती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर किन चीजों को रखना चाहिए।
घर की छत के लिए वास्तु टिप्स
छोटे पेड़-पौधे घर की छत पर लगायें
घर के छत की उत्तर पूर्व दिशा में पौधे लगाने से घर में आर्थिक संकट नही आते हैं और आमदनी के श्रोत बंद नही होते हैं। वास्तु विज्ञान में तुलसी, गेंदा, लिली, हल्दी जैसे पौधे लगाना वर्णित हैं। पश्चिम दिशा में सफ़ेद रंग के फूल जैसे, चांदनी, चमेली, मोगरा लगाने से लाभ के अवसर बढ़ते है और उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल या पौधे लगाने से सुख-समृद्धि आती हैं।
रखें भोलेनाथ का त्रिशूल
छत पर भगवान शिव का त्रिशूल लगाने से उनका अलौकिक आशीर्वाद बना रहता हैं और परिवार के सदस्यों को कार्य में सफलता मिलती है। त्रिशूल को लगाने से घर से कंगाली और नकारात्मक उर्जा दूर भागती हैं और घर की रक्षा होती हैं। शिव परिवार की तरह ही व्यक्ति और उसके परिवार का जीवन आनंदमय हो जाता हैं।
रखें इन बातों का भी विशेष ध्यान
घर की छत को साफ
सुथरा रखें और तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना प्रतिदिन करें और दीपक जलाएं। घर की छत पर कबाड़, जंग लगा सामान या काटेदार पौधे न रखें क्योंकि इससे घर की शांति का हनन होता है।
