Vaman Dwadashi Upay 2023: वैदिक पंचांग के अुसार हर साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को वामन द्वादशी मनाई जाती है। इसे वामन जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल वामन द्वादशी 26 सितंबर 2023 मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार वामन देव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान वामन की पूजा करने से साधक को सारे बुरे कर्मों से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन विधि- विधान से वामन भगवान और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इसके साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी किया जाता है। ऐसा करने से साधक के मन की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। वामन द्वादशी के दिन पूजा- अर्चना करने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती है और साधक को शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं वामन जयंती के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Vaman Dwadashi Upay
इन उपायों को करें
उन्नति के लिए करें ये उपायवामन द्वादशी के दिन बिजनेस में तरक्की पाने के लिए भगवान वामन को नारियल में यज्ञोपवीत धार लपेटकर उनके चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से आपको आपके कारोबार में सफलता मिलेगी।
लड्डू का भोग
भगवान वामन को इस दिन लड्डू का भोग लगााने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही ऐसा करने से साधक को मन की शांति प्राप्त होगी।
कांसे के बर्तन में जलाएं दीपक
वामन द्वादशी के दिन कांस के बर्तन में दीपक जलाने से घर के कलेशों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही वामन भगवान की कृपा से साधक के घर परिवार में सुख, समद्धि आती है।
निरोगी काया के लिए
अच्छी सेहत और निरोगी काया के लिए वामन द्वादशी के दिन भगवान को शहद चढ़ाकर उसका रोज सेवन करें। ऐसा करने से साधक को निरोगी काया मिलती है। इसके साथ शरीर के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।
भगवान का अभिषेक
इस दिन भगवान वामन देव की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में दूध डालकर भगवान वामन की मूर्ति का अभिषेक करें। ऐसा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।
