Valmiki Jayanti 2024: कब है वाल्मीकि जयंती 2024, जानिए डेट और महत्व

Valmiki Jayanti 2024: वाल्मीकि जयंती का सनातन धर्म में बहुत ही खास महत्व है। ऋषि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की थी। ऐसे में आइए जानते हैं वाल्मिकी जयंती कब है और इसके महत्व के बारे में।

Valmiki Jayanti 2024: ऋषि वाल्मीकि सबसे महान कवि में से एक थे। इन्होंने ही रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की थी। रामायण वाल्मीकि ने लिखी थी। जिसके कारण वाल्मीकि रामायण कहलाया। वाल्मीकि जयंती का दिन वाल्मीकि जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाल्मीकि जयंती के दिन जगह- जगह पर झांकी निकाली जाती है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन सभी राम भक्त मंदिर में जाकर भजन कीर्तन करते हैं। वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन मंदिर में रामायण पाठ का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल वाल्मीकि जयंती कब मनाई जाएगी और इसका महत्व।

Valmiki Jayanti 2024 (वाल्मीकि जयंती कब है 2024)

वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल वाल्मीकि जयंती 17 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन वाल्मीकि समुदाय के लोग वाल्मीकि जी की पूजा करते हैं।

End of Feed