Utpanna Ekadashi 2024: नवंबर में कब है उत्पन्ना एकादशी, क्यों मानी गई है ये सर्वश्रेष्ठ, जानिए इसकी पौराणिक कथा

Utpanna Ekadashi 2024 Date, Time And katha: उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। कहते हैं इस एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। चलिए जानते हैं क्यों खास मानी जाती है उत्पन्ना एकादशी।

Utpanna Ekadashi 2024 Date, Time And katha: धार्मिक मान्यताओं अनुसार उत्पन्ना एकादशी के दिन ही एकादशी माता का जन्म हुआ था इसलिए इस एकादशी का नाम उत्पन्ना एकादशी पड़ा। देवी एकादशी को भगवान विष्णु का ही शक्ति रूप माना जाता है। कहते हैं उन्होंने ही राक्षस मुर का वध किया था। कहते हैं इस एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के इसी जन्म ही नहीं बल्कि पिछले जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल उत्पन्ना एकादशी कब है और इसका क्या महत्व है।

उत्पन्ना एकादशी कब है 2024 (Utpanna Ekadashi Kab Hai 2024)

इस साल उत्पन्ना एकादशी 26 नवम्बर 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि का प्रारंभ 26 नवंबर को 01:01 AM से होगा और इसकी समाप्ति 27 नवंबर को 03:47 AM पर होगी। वहीं एकादशी व्रत का पारण समय 27 नवंबर को 01:12 PM से 03:18 PM तक रहेगा।

End of Feed