अध्यात्म

2025 Lucky Zodiac Sign: 2025 में चमकेगी इन 2 राशि वालों की किस्मत, सफलता चूमेगी कदम!

Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नया साल 2 राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इन राशि वालों को हर काम में कामयाबी हासिल होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

Image

2025 Lucky Rashi

Horoscope 2025: पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार नया साल लगभग हर राशि को कुछ न कुछ अच्छे परिमाण देगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये साल काफी बेहतर साबित होगा। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता हासिल होगी। मेहनत रंग लाएगी। पिछले कुछ सालों से जो कार्य रूके हुए थे वो पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

2025 Lucky Zodiac Sign In Hindi

तुला राशि (Tula Rashi): तुला राशि वालों के लिए ये साल अच्छा साबित होगा। विशेषकर मई के बाद का समय अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याओं से नए साल में छुटकारा मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नौकरी में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बिजनेस में भी खूब मुनाफा मिलेगा। घर परिवार के लोगों के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप के काम में भी खूब मनाफा कमाएंगे। नौकरी में परिवर्तन होगा जिससे आपकी आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Makar Rashi): मकर राशि वालों के लिए भी नया साल उत्तम साबित होगा। मार्च में आपको शनि साढ़े साती से भी मुक्ति मिल जाएगी। जिस कारण आपको भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा। नौकरी में परिवर्तन करेंगे। नया काम भी शुरू हो सकता है। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए शादी-ब्याह के योग बनेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब वाहवाही होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article