अध्यात्म

Utpanna Ekadashi Upay 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये अचूक उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

Utpanna Ekadashi Upay 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन खास उपायों को करने से साधक को हर काम में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Utpanna Ekadashi Upay 2024

Utpanna Ekadashi Upay 2024: उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन ही एकादशी माता की उत्पति हुई थी। शास्त्रों में उत्पन्न एकादशी के दिन करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी के दिन किन अचूक उपाय को करने से काम में सफलता मिलती है।

Utpanna Ekadashi Upay 2024 (उत्पन्ना एकादशी के उपाय)

जल्द विवाह के लिए

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है वो लोग उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन और हल्दी का तिलक लगाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी बाधा दूर होगी और जल्द ही विवाह के योग बनेंगे।

कामना की पूर्ति के लिए

उत्पन्ना एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और उसमें घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और रुके हुए भी सारे काम बन जाते हैं।

धन लाभ के लिए

धन लाभ के लिए उत्पन्ना एकादशी के भगवान विष्णु के सामने नौ मुखी घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रहे कि ये ज्योत अखंड ज्योत होनी चाहिए। ऐसा करने घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन संबंधी सारी समस्या का समाधान हो जाता है।

घर के कलेश को दूर करने के लिए

यदि आपके घर में कलेश अधिक हो रहा है तो आप उत्पन्ना एकादशी के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख लेकर आना चाहिए। दक्षिणावर्ती शंख को आप अपने घर के मंदिर में लाकर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर के सारे कलेश दूर हो जाते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article