उषा देवी कौन हैं, वेदों में सुबह की पहली किरण को देवी के रूप में क्यों देखा गया

Usha Devi Kaun hai : उषा देवी कौन हैं और ऋग्वेद में उन्हें सुबह की देवी क्यों कहा गया है? जानें उषा सूक्त, उनके दिव्य रथ, रात्रि से संबंध और वैदिक मान्यताओं के बारे में।

Usha Devi Kaun hai: भारतीय संस्कृति में सुबह का समय हमेशा से खास माना गया है। रात का अंधेरा छंटते ही जब आसमान में हल्की लालिमा दिखाई देती है, तो एक नए दिन की शुरुआत होती है। आज हम इसे सूर्योदय से पहले का प्राकृतिक बदलाव कहते हैं, लेकिन वैदिक काल में इस खूबसूरत दृश्य को देवी का रूप दिया गया था। उनका नाम था उषा। ऋग्वेद में उषा को केवल सुबह की रोशनी नहीं, बल्कि जीवन को जगाने वाली शक्ति माना गया है। दिलचस्प बात यह है कि वेदों में उषा देवी (Vedic Goddess of Dawn) की सुंदरता का वर्णन किसी प्रकृति चित्र की तरह किया गया है।

Usha devi, first ray of sun, sunrise image

सुबह की पहली किरण को क्यों माना गया है देवी (AI Image)

कौन हैं उषा देवी, ऋग्वेद में क्यों मिलता है इनका जिक्र

उषा वैदिक परंपरा की प्रमुख देवियों में से एक हैं। उन्हें भोर और सुबह की रोशनी की देवी माना जाता है। ऋग्वेद में उन्हें दिव्य प्रकाश का प्रतीक बताया गया है। कई वैदिक मंत्रों में उनका वर्णन द्युलोक यानी स्वर्ग की पुत्री के रूप में मिलता है। उन्हें रात के अंधकार को दूर करके संसार को जगाने वाली देवी कहा गया है।

End of Feed