Mahakal Temple Ujjain: महाकाल मंदिर मे भस्म आरती से हुई नववर्ष की शुरूआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 10:35 AM IST

Mahakal Temple Ujjain: भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत नजर आए लाखो श्रद्धालु, चारो और गूंज उठा जय श्री महाकाल

उज्जैन। नए वर्ष की शुरूआत हो चुकी है और इसे दुनियाभर के लोगो ने अपने अंदाज में सेलीब्रेट किया है। वही उज्जैन जिले मे आज महाकाल मंदिर में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा है। यहां लाखो की संख्या में देशभर से आए श्रद्धालुओ ने अपनी आस्था साथ लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और बाबा महाकाल से नए वर्ष मे सुख शान्ति की कामना भी की।

ujjain mahakaal

भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत नजर आए लाखो श्रद्धालु, चारो और गूंज उठा जय श्री महाकाल

नववर्ष के पहले दिन मंदिर मे लाखो की संख्या मे भक्तो ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख शांति की प्रार्थना की। यहां पहुंचने वाले भक्त बाबा महाकाल की भस्म आरती मे सुबह 4 बजे शामिल हुए। भूतभावन बाबा महाकाल को कालों का काल कहा जाता है, इसलिए वे काल के अधिष्ठाता है। ऐसे मे नए साल के आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओ ने बाबा के दर्शन किए और पूजन अर्चन की। इस दौरान महाकाल मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। दर्शनार्थियों को नंदी हॉल के पीछे लगे रैलिंग से ही भगवान के दर्शन हुए। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को भस्मी रमाते देखकर लोग जयकारे लगाने लगे। बता दे कि भगवान महाकाल के दरबार मे नववर्ष की सुबह अद्भुत भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से भगवान का पंचामृत पूजन हुआ। भगवान महाकाल को पूजन के बाद सूखे मेवे और भांग से सजाया गया। राजाधिराज भगवान महाकाल ने नववर्ष की सुबह आक र्षक स्वरूप में दर्शन दिए।

End of Feed