Tulsi Vivah 2024 Muhurat Time (तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2024): तुलसी विवाह एक बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी को संपन्न किया जाता है। इस दौरान भक्तजन तुलसी के पौधे का विवाह शालिग्राम भगवान से कराते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी विवाह कराने से घर परिवार में सुख-शांति आती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। जिन दंपत्ति को कन्या सुख नहीं प्राप्त होता है उन्हें तो अपने जीवन में एक न एक बार तुलसी विवाह कर तुलसी का कन्यादान जरूर करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं इस साल तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Tulsi Vivah Shubh Muhurat 2024
तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2024 (Tulsi Vivah Shubh Muhurat 2024)
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर की सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 5.29 बजे से शाम 7.53 बजे तक रहेगा।
तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah Puja Vidhi)
तुलसी विवाह के दिन सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद जहां तुलसी विवाह करना है उस स्थान को अच्छे से साफ करें। इसके बाद वहां फूल या साड़ियों से मंडप तैयार करें। फिर तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान कराएं। फूल माला पहनाएं। तुलसी जी का सोलह श्रृंगार करें। भगवान विष्णु या शालिग्राम भगवान को धोती अर्पित करें। फिर तुलसी जी और भगवान विष्णु को धागे से बांधे। फिर तुलसी विवाह के बधाई गीत गाएं। अंत में तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की आरती करें।
